काइटसर्फिंग के बारे में

काइटसर्फिंग एक सफेर्स वॉटर स्पोर्ट है, जिसमें राइडर हवा की गति की मदद से खिंचता है। इसमें राइडर छोटे सर्फ बोर्ड पर खड़ा होता है और हवा से जब काइट खिंचती है, तो वह पानी की सतह पर अपनी राइड एंजॉय करता है। इस तकनीक का सबसे पुराना इस्तेमाल चीन में 13वीं शताब्दी में किया जाता था। हालांकि सुनने में यह खतरनाक लगता है, लेकिन काइट्स के सेफ डिजाइन के चलते यह वॉटर स्पोर्ट बेहद पॉपुलर हो रहा है। वैसे, सेफ्टी के लिए और भी इंतजाम किए गए हैं, जिसमें सेफ्टी रिलीज सिस्टम और इंस्ट्रक्शंस के अलावा, राइडर्स व हालात को ध्यान में रखते हुए राइड के अलग-अलग तरीके भी निकाले गए हैं। इन तरीकों में वेकस्टाइल, वेव राइडिंग, फ्रीस्टाइल, जंपिंग वगैरह खास हैं। इसे करने से पहले प्रफेशनल ट्रेनिंग जरूर लें और इस दौरान काइट लॉन्चिंग, फ्लाइंग, लैंडिंग, बार का इस्तेमाल, लाइंस व सेफ्टी डिवाइस यूज के करने के बारे में अच्छी जानकारी इकट्ठी करें।