टूरिस्ट पैराडाइज है गोल्ड कोस्ट

ट्रैवलर्स के लिए ऑस्ट्रेलिया एक ड्रीम डेस्टिनेशन के तौर पर उभरा है। कुदरत ने अपनी बेपनाह खूबसूरती इस धरती पर लुटाई है। सागर, नदियां, पहाड़, जंगल और हरियाली की इस खूबसूरती को इंसान ने अपनी कोशिशों से और भी आकर्षक बना दिया है। 

यूं तो ऑस्ट्रेलिया का हर कोना अपने आप में एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है, लेकिन इसके क्वींसनैंड राज्य में बसा गोल्ड कोस्ट शहर एक ऐसा परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जहां बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए तमाम आकर्षण हैं। आइए लेते हैं एक जायजा, इसी शहर का: 

यूं तो ऑस्ट्रेलिया का नाम लेते ही सिडनी, मेलबर्न और क्रेन जैसी जगहों के नाम बरबस याद आने लगते हैं, लेकिन इन सबके अलावा एक और शहर है, जो ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट मैप पर एक महत्वपूर्ण केंद्र बन कर उभरा है और वह है क्वींसलैंड स्थित गोल्ड कोस्ट। 

गौरतलब है कि इस सुविधा के शुरू होने के साथ ही तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, पथनमथित्ता, वयानाड और इडुक्की आदि स्थानों पर इसके लिए लोग पूछताछ कर रहे हैं। यह सुविधा ठहरने की अन्य सुविधाओं से अलग है क्योंकि यहां मकान मालिक संबंधित मकान में नहीं रहता है।