बीच वैकेशंस की पैकिंग हल्की रखें, लेकिन स्विम सूट, बीच टॉवल, लॉन्जरी, शॉर्ट्स, पाजामा, शूज, सन स्क्रीन, लिप बाम, बग स्प्रे वगैरह जरूर अपने साथ रखें। ईजी ब्रीदिंग के लिए कंफर्टेबल कपड़े रखें। रात में बीच पर वॉक करने के लिए जैकेट और लूज फिटिंग वाली लिनन लाउंज पैंट्स रखें। दो या तीन स्विमिंग कॉस्ट्यूम के साथ कुछ सरोंग भी रखें। ये बीच पर आपको ट्रेंडी लुक देंगे। वेस्ट, कॉटन की स्लीवलेस शर्ट्स, कैप्रीज, शॉर्ट्स, स्कर्ट्स, लूज लिनन पैंट्स, कॉटन की लाइट ट्रैक पैंट्स वगैरह आपके साथ जरूर होने चाहिए। ध्यान रखें कि आपकी ड्रेसेज ब्राइट व खुशनुमा अहसास वाली होनी चाहिए। फुटवियर्स में फ्लिप-फ्लॉप सही रहेंगे।
एक्सेसरीज में वॉटर प्रूफ वॉच, बड़ा हैट और अच्छे सनग्लासेज जरूरी हैं। अपना सामान संभालने के लिए बीच बैग कैरी करें। पैसे व कार्ड्स रखने के लिए छोटा पाउच रखना न भूलें। साथ में मिनरल वॉटर, सन ब्लॉक, मॉइश्चराइजर, बॉडी ऑयल और एंटि-टैनिंग लोशन रखें। बीच पर रिलैक्स करने के दौरान अच्छी किताबें और आईपॉड बहुत काम आएंगे। सामान कम से कम व कंफर्टेबल पैकिंग में रखें और शॉपिंग करने की बजाय दूसरी ऐक्टिविटीज के जरिए खूब एंजॉय करें।