खूबसूरत पहाड़ियों में बसी यह जगह उत्तराखंड में नैनीताल के पास है। पलूशन और शहरों की दौड़-भाग से दूर आप यहां बेहतरीन वक्त बिता सकते हैं। वहां जाने का बेस्ट टाइम मार्च से अगस्त के बीच है। हालांकि अक्टूबर-नवंबर में भी वहां जाया जा सकता है। दिल्ली से इसकी दूरी 300 किमी है। यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। वहां जाने पर आप लेक पर जरूर जाएं, जहां का माहौल आपको एक अलग ही दुनिया में होने का अहसास करवाएगा। यहां आप फिशिंग व ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं।