गर आप नवरात्र में कल्चरल
इवेंट्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए देश में अहमदाबाद से बेहतर
कोई जगह नहीं है। आजकल पूरा अहमदाबाद नवरात्र के रंग में डूबा हुआ है। वहां
आपको छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक हर कोई पूरी रात गरबा व डांडियां
खेलता मिल जाएगा। उन पर नवरात्र का इतना ज्यादा सुरूर होता है कि हर कोई
बिना रुके गरबे की थाप पर झूमता रहता है। वैसे तो नवरात्र में पूरे
अहमदाबाद में तमाम कल्चरल इवेंट होते हैं, लेकिन यहां की सबसे बड़ी खासियत
इस दौरान होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा डांस फेस्टिवल 'स्वर्णिम नवरात्र'
है। इसे देखने के लिए देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं।
रोजाना हजारों लोगों की मौजूदगी का गवाह बनने वाला यह इवेंट 8 से 16 अक्टूबर तक जीएमडी ग्राउंड, मेमनागढ़ में हो चल रहा है। फेस्टिवल की शुरुआत 300 आर्टिस्टों की बेहतरीन परफॉर्मेंस से हुई। नवरात्र के मौके पर देश की एकता भी खूब दिखी। खासतौर पर राजस्थान, बंगाल, महाराष्ट व पंजाब से यहां आकर सेटल हो गए लोगों ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया। इंजॉय के मामले में देसी के विदेशी कपल भी पीछे नहीं थे। एक विदेशी कपल ने 40 हजार दर्शकों के सामने गरबा करके सबका दिल जीत लिया। फेस्टिवल में मां दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित डांस भी दिखाया गया। इसमें मां लक्ष्मी, मां सरस्वती व मां काली के रूपों को डांस के जरिए पेश किया। यहां फेमस मनियारो रास और दीविड़ा गरबा को एक साथ कई सौ आटिस्टों ने पेश किया। वहीं थीम पविलियन में पूरे गुजरात के अलग-अलग हिस्सों को बेहद खूबसूरत झांकी में पेश किया।
इसके अलावा, नवरात्र के मौके पूरे अहमदाबाद में हर जगह कल्चरल इवेंट ऑर्गेनाइज किए जाते हैं, जहां बच्चे से लेकर बड़े तक गरबा व डांडिया करते हैं। यहां नवरात्र पर गरबा करने के लिए कई महीने पहले ही लोग उसकी प्रैक्टिस करने लगते हैं। इसके अलावा गरबा व डांडिया में बाकायदा पूरा ट्रडिशनल ड्रेस पहनकर डांस करते हैं। यही वजह है कि नवरात्र से कुछ दिन पहले ही पूरे अहमदाबाद की सड़कों पर चनिया-चोली से लेकर ट्रडिशनल जूलरी तक बिकने लगती है। इस फेस्टिवल में आप कल्चरल इवेंट, थीम पविलियन, गरबा कॉम्पिटीशन, टूरिज्म पविलियन, फूड कोर्ट, क्राफ्ट बाजार, खादी हाट, एडवेंचर्स स्पोर्ट्स व किड्स सिटी वगैरह देख सकते हैं।