खेल के बहाने साउथ अफ्रीका का दीदार

राजस्थान स्थित भरतपुर में दिल्ली से 184 किमी दूर है। वैसे, इस शहर के रंग निराले हैं और आपको यहां का देसी माहौल पसंद आएगा। यहां सड़कों पर सड़क संबंधी दिशानिर्देश न होने की वजह से आपको स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर ही घूमना होगा। इस बात से आपको यह अंदाजा हो गया होगा कि यह शहर एक्सप्लोर करना होगा, क्योंकि यहां अभी टूरिस्टों की सुविधाओं के बारे में ज्यादा सोचा नहीं गया है। 

वैसे, यहां का मुख्य आकर्षण घना नैशनल पार्क है, जिसे भरतपुर बर्ड सेंक्चुरी भी कहा जाता है। इस पार्क को र्वल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा मिला है। यहां पक्षियों की लगभग 365 प्रजातियों का निवास बताया जाता है। साइबेरियन क्रेन यहां के मुख्य आकर्षण हैं, जो अपने प्रवास के दौरान यहां आते हैं। इसके अलावा, भरतपुर जाने पर आप लोहागढ़ फोर्ट जरूर देखें। 18वीं शताब्दी में इसे भरतपुर की नींव रखने वाले महाराजा सूरज महल ने बनवाया था। भरतपुर के लिए आपको आसानी से बस मिल जाएगी, तो इंटरसिटी एक्सप्रेस या पश्चिम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से आप वहां जा सकते हैं। वैसे, वहां जाने का बेहतरीन समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है।