बारिश में घुमक्कड़ी... इन्हें न भूलें

मॉनसून सीजन में घूमने का अपना मजा है, क्योंकि इस दौरान अच्छे पैकेज आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन इन्जॉय करने से पहले आपको ये सब चीजें जरूर पैक करनी होंगी : 
  • एक बड़ा छाता अपने साथ जरूर रखें। 
  • लंबा व स्टाइलिश रेनकोट घुमक्कड़ी के दौरान आपका साथ बखूबी निभाएगा। 
  • घुटनों तक के डार्क कलर के कॉटन बॉटम्स अपने साथ रखें। यह जल्दी मैले नहीं होंगे और सूखने में आसान रहेंगे। 
  • बारिश के मौसम में घूमने के लिए रबड़ के सैंडल और फ्लिप-फ्लॉप पहनें। गम बूट्स भी इस मौसम के लिए अच्छे हैं। हालांकि इन्हें कैरी करने में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। 
  • फर्स्ट एड किट में डिस्इंफेक्टेंट स्क्रब और बैंडेज वगैरह जरूर रखें। 
  • पानी को आसानी से सोखने वाला छोटा टॉवल रखना न भूलें। 
  • छोटा वॉटरप्रूफ बैकपैक, जिसमें एक एक्स्ट्रा ड्रेस व दूसरी छोटी जरूरी चीजें रखी जाएं। 
  • हेयर ड्रायर, जो आपको बालों से लेकर अंडरगारमेंट तक को सुखाने में मदद करेगा। 
  • मॉस्किटो रिपेलेंट लोशन। 
  • अगर आप बजट जगहों पर रुकने के बारे में सोच रहे हैं, तो मच्छरदानी जरूर रखें। 
  • महिलाओं के लिए खास बात, वॉटर प्रूफ मेकअप।