'साउथ का चेरापूंजी' यानी
तमिलनाडु का वालपराई वाकई बेहद हसीन है। वेस्टर्न घाट में अन्नामलाई रेंज
में बसा यह हिल स्टेशन चाय व कॉफी के बागानों, मॉन्की फॉल्स और परमबिकुलम,
अलियार, निरार, शोलेयार जैसे बांधों के चलते मशहूर है। इंदिरा गांधी वाइल्ड
लाइफ सैंचरी में हाथी की सवारी बेहद रोचक रहेगी, तो ट्री हाउस में रहना भी
जरूर ट्राई करें। फिर हर्ब्स की खुशबू वाली हवा में घूमना आपको लंबे समय
तक फ्रेश रखेगा। यहां होटलों की सुविधा अच्छी है, जिनकी रेंज 500 से 1000
रुपये के बीच रहेगी।
अगर पुराने समय को महसूस करना चाहते हैं, तो द स्टैनमोर बंगले में ठहरें। ब्रिटिशों के समय के इस बंगले तक पहुंचने के लिए आपको कम से कम 40 हेयरपिन बेंड्स से गुजरना होगा। यहां से पोलाची सबसे नजदीकी शहर है, जो 64 किलोमीटर की दूरी पर है। या फिर आप कोयंबटूर पहुंचकर फ्लाइट या ट्रेन ले सकते हैं। हरियाली भरे रास्तों की यह यात्रा आपको बेहद सुखद लगेगी। यहां सैंचुरीज में आप ट्रेकिंग या सफारी टूर के लिए जा सकते हैं।
अगर लकी रहे, तो आपको टाइगर भी नजर आ सकता है। वैसे, यह जगह कैंपिंग के लिए परफेक्ट है। यहां की रातें बेहद खूबसूरत होती हैं और अच्छी बोनफायर से आप यादगार वक्त बिता सकते हैं। अगर नजारों का भरपूर लुत्फ लेना चाहते हैं, तो अपना वीकल हायर करें।