ट्रैवलर्स के लिए ऑस्ट्रेलिया एक ड्रीम डेस्टिनेशन के तौर पर उभरा है। कुदरत ने अपनी बेपनाह खूबसूरती इस धरती पर लुटाई है। सागर, नदियां, पहाड़, जंगल और हरियाली की इस खूबसूरती को इंसान ने अपनी कोशिशों से और भी आकर्षक बना दिया है।
यूं तो ऑस्ट्रेलिया का हर कोना अपने आप में एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है, लेकिन इसके क्वींसनैंड राज्य में बसा गोल्ड कोस्ट शहर एक ऐसा परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जहां बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए तमाम आकर्षण हैं। आइए लेते हैं एक जायजा, इसी शहर का:
यूं तो ऑस्ट्रेलिया का नाम लेते ही सिडनी, मेलबर्न और क्रेन जैसी जगहों के नाम बरबस याद आने लगते हैं, लेकिन इन सबके अलावा एक और शहर है, जो ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट मैप पर एक महत्वपूर्ण केंद्र बन कर उभरा है और वह है क्वींसलैंड स्थित गोल्ड कोस्ट।
अगर आपने अक्षय कुमार स्टारर 'सिंह इज किंग' देखी हो तो आपको गोल्ड कोस्ट के तमाम खूबसूरत नजारे इसमें मिल जाएंगे। जैसा कि नाम से ही जाहिर है, यह शहर सागर किनारे बसा है। और अपनी बेपहनाह खूबसूरती के चलते एरियल व्यू में वाकई किसी सुनहरे तट सा नजर आता है। पसिफिक ओशन के किनारे बसे गोल्ड कोस्ट का हर नजारा किसी पिक्वर पोस्टकार्ड से कम नहीं।
गौरतलब है कि यह शहर सिर्फ सागर किनारे ही नहीं बसा है, बल्कि शहर के भीतर भी नदी, कैनाल व बैक वॉटर का जाल सा बिछा है, जो कई बार आपको यहां वेनिस में होने का अहसास कराता है। इसके अलावा, यह शहर अपने सबट्रॉपिकल क्लाइमेट, गगनचुंबी इमारतों, सर्फिंग बीचेज, थीम पार्क, गोल्फ कोर्सेस, वॉटर स्पोर्ट्स व अन्य वॉटर ऐक्टिविटीज, अपने खूबसूरत जंगलों व हरियाली, नाइट लाइफ, बेहतरीन फूड, बेहतरीन रेस्त्रां, होटेल व रिजॉर्ट और कुछ दुलर्भ फ्लोरा व फॉना के लिए भी जाना जाता है। शायद इन्हीं सब के पर्यटन की दुनिया इसकी तुलना अक्सर अमेरिका के मियामी शहर से की जाती है। लेकिन, हिंदुस्तानियों के लिए यह शहर काफी कुछ गोवा जैसा है। गोवा जैसी मस्ती और बेफिक्री इसकी रग-रग में दिखाई देती है।
गोल्ड कोस्ट आबादी के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया का छठा सबसे बड़ा शहर है। वैसे तो यहां की आबादी तकरीबन छह लाख है, लेकिन पर्यटकों के लगातार हुजूम के चलते यहां फ्लोटिंग पॉपुलेशन काफी ज्यादा है। इसी के चलते शहर की इकानॉमी काफी हद तक टूरिज्म पर टिकी हुई है। फैमिली डेस्टिनेशन होने के कारण घरेलू और विदेशी सैलानियों की भीड़ हमेशा रहती है। वैसे, यह शहर एक एजुकेशन सेंटर, सिनेमा व टीवी प्रॉडक्शन हब व थीम पार्क कैपिटल के तौर पर भी जाना जाता है।
एक नजर इस शहर के मुख्य आकर्षण पर:
क्यू 1: यह एक गगनचुंबी इमारत है , जिसका निर्माण 2005 में हुआ। यह बिल्डिंग दुनिया की सबसे ऊंचीरेजिडेंशल इमारत है। इतना ही नहीं , मेलबर्न के यूरेका टॉवर के बाद यह दक्षिणी गोलार्द्घ की दूसरी सबसे ऊंचीबिल्डिंग है। 1058 ऊंची क्यू 1 बिल्डिंग के 77 वें लेवल पर स्थित ऑब्जर्वेशन डेक से आप शहर ही नहीं ,दूरदराज तक के नजारे ले सकते हैं। 755 फीट पर स्थित डेक से ब्रिस्बेन से लेकर बाइरन बे तक के नजारे मिलतेहैं। अपनी इन्हीं खूबियों के चलते यह इमारत टूरिस्टों के आकर्षण का बड़ा केंद्र बन चुकी है।
बीचेज
गोल्ड कोस्ट के हिस्से में पैसिफिक ओशन की लगभग साठ किमी की कोस्टल लाइन आई है , जिस पर यहां के एकसे एक खूबसूरत बीच स्थित हैं। माना जाता है कि ऑस्ट्रेलिया के सबसे पॉप्युलर बीचेज में कुछ बीच गोल्ड कोस्टके हैं। यहां के बीचेज सर्फिंग के लिए आदर्श माने गए हैं , तभी तो गोल्ड कोस्ट के बीचेज अगर ऑस्ट्रेलिया के बेस्टसर्फिंग बीचेज हैं तो दुनिया चंद महत्वपूर्ण सर्फिंग बीचेज में भी यहां को गिजा जाता है।
यहां के प्रमुख बीचेज में सरफेस पैराडाइज , ब्रॉड बीच , कालांगुटा बीच , मेन बीच , मर्मेड बीच , बरलेंघ बीच ,बरलेंघ हेड बीच , टालबुडगेरा बीच , पाम बीच , करंबिन बीच , तुगुन बीच , बिलिंगा कीरा बीच , ग्रीनमाउंटबीच , रेनबो बे बीच व फ्रॉग्री बीच माने गए हैं।
यहां के सरफेस पैराडाइज बीच पर स्पोर्ट्स ऐक्टिविटी के साथ साथ शॉपिंग , नाइट लाइफ , मजेदार फूड कामजा भी लिया जा सकता है।
थीम व एम्यूजमेंट पार्क
गोल्ड कोस्ट को ऑस्टे्रलिया का थीम पार्क कैपिटल माना जाता है। टूरिस्टों के लिए यहां के थीम पार्क्स आकर्षणका केंद्र हैं। अक्सर माना जाता है कि थीम पार्क बच्चों या यूथ की पसंद होती है , लेकिन यहां के ज्यादातर थीमपार्क इस तरह से बनाए गए हैं , जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ न कुछ जरूर है। यहां के प्रमुख थीमपार्क में ड्रीम वर्ल्ड , सी वर्ल्ड , मूवी वर्ल्ड , वेट एन वाइल्ड वॉटर वर्ल्ड , वाइट वॉटर वर्ल्ड शामिल हैं।
इतना ही नही , यंगस्टर्स की चॉइस को ध्यान में रखते हुए कुछ अलग थीम पर चीजें डिजाइन की गई हैं। मसलनड्रैकुला हॉन्टेज हाउस में अगर आपको डरावना वातावरण मिलेगा , तो किंग टुट्स पुट - पुट में आपको एंशियंटइजिप्शन अंदाज में आउटडोर व इनडोर ऐक्टिविटी मिलेंगी , जबकि साइंस में रुचि रखने वालों के लिएइनफिनिटी अट्रैक्शन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वॉर्नर ब्रदर का मूवी वर्ल्ड थीम पार्क के साथ - साथआपको हॉलिवुड मूवीज की दुनिया की भी सैर कराता है। ज्यादातर थीम पार्क में एम्यूजमेंट के साथ - साथवाइल्ड लाइफ को भी पेश करने की काशिश की गई है। डॉल्फिन , कंगारू , क्वाला , शुतुरमुर्ग लेकर बंगाल टाइगरजैसे जानवर तक इन थीम पार्क में मिल जाएंगे।
वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी
थीम पार्क के अलावा वाइल्ड लाइफ व मरीन लाइफ भी यहां काफी रिच है। अगर आप नेचर व वाइल्ड लाइफ केशैकीन हैं तो करम्बिन वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी , ऑस्ट्रेलियन आउटबैक स्पैक्टेकुलर , पैराडाइज कंट्री ऑसी फॉर्म ,सी वर्ल्ड , माउंट बर्ने नेशनल पार्क व लैमिंग्टन नैशनल पार्क जैसी जगहों पर जाया जा सकता है।
कैसे पहुंचें :
ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बड़े शहर से गोल्ड कोस्ट के लिए डायरेक्ट एयर सर्विस है। वैसे , तो गोल्ड कोस्ट के लिएज्यादातर घरेलू उड़ानें उपलब्ध हैं , लेकिन कुछ देशों से यहां सीधी फ्लाइट भी आती हैं। वैसे , गोल्ड कोस्टपहुंचने के लिए सबसे नजदीकी इंटरनैशनल एयरपोर्ट सिडनी व ब्रिस्बेन हैं।